Skip to main content

TR NEWS UP-UK

गुडविल सोसायटी के दीपावली मिलन समारोह में मनी संगीतमय दिवाली 

मुजफ्फरनगर । गत दिवस सायकालीन वेला में स्थानीय ट्यूलिप रेस्टोरेंट निकट रेलवे स्टेशन मैं गुडविल सोसायटी एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के संयुक्त सौजन्य से आयोजित दीपावली मिलन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे तथा समारोह के अध्यक्षता गुडविल सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने की मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दीप प्रचलित किया, और उसी के साथ गुडविल सोसायटी एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सदस्यों ने अपने द्वारा एक-एक दीप जलाकर प्रकाश उत्सव किया। सोसायटी के सचिव होतीलाल शर्मा ने उपस्थितजन को गुडविल सोसायटी द्वारा मानवीय धरातल पर किए जा रहे जनहित कार्यों की जानकारी दी,और संगीतकार अनुज कुमार मुकुल दुआ बांसुरी वादक मुकेश लाल निष्कांम गर्ग निशांक जैन कुलदीप भारद्वाज निशित जैन शिशुकांत गर्ग एडवोकेट मनीष भाटिया इत्यादि ने संगीत की छठा बेखरकर समारोह को सुंदर बना दिया। इस मानव बेला में दोनों संस्थाओं से समृद्ध लोगों ने एक दूसरे को पावन पर्व की मंगल कामनाएं प्रस्तुत करते हुए समाज और राष्ट्र के प्रति भावना व्यक्त की और दीपक उत्सव को शांति प्रेम तथा सद्भाव से बनाने की अपील की अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन में राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद मित्तल जिला अध्यक्ष विनोद संगल रामकुमार तायल प्रदेश महामंत्री गुडविल सोसायटी के कोषाध्यक्ष इंजीनियर राजेंद्र साहनी इंजीनियर लोकेश चंद्रा मनोज बाटला चक्रेश जैन मनोज जैन बृजमोहन मुनेश सिंघल आरके मलिक एडवोकेट मनीष अग्रवाल राहुल शर्मा एडवोकेट भोरनलाल डीके राठी श्री कृष्ण अग्रवाल ल.के. मित्तल बीएम गुप्ता राजेंद्र गोयल अतुल जैन अरविंद गुप्ता विशाल कालरा ओम कुमार गर्ग कीमतीलाल जैन अवनीश मोहन तायल देवेंद्र गर्ग रविंद्र बंसल गिरीश अग्रवाल राजीव अग्रवाल संदीप दास कमल गोयल विश्व दीप गोयल सुनील गोयल शिव कुमार संगल प्रसून अग्रवाल विनोद अग्रवाल वेद प्रकाश मंगल अमित सिंघल अरुण गोयल अजय अग्रवाल एडवोकेट कुलवंत सिंघल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *