मुजफ्फरनगर। स्थानीय रेलवे रोड स्थित एस. डी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग परिसर में गुडविल सोसायटी के माध्यम से गत वर्षो से संपन्न हो रहा प्राकृतिक सौंदर्य की सार्थकता के लिए पुष्प प्रदर्शनी कार्यक्रम आज संपन्न हुआ जिसमें नगर में जनपद के सैकड़ो प्रकृति प्रेमियों ने सहभागिता की और इस प्रदर्शनी की सफलता के लिए विभिन्न प्रजातियों के गमले पुष्प पौधे तथा वनस्पतियों एवं औषधि गुणों से संपन्न प्लांटस सजा कर कार्यक्रम की सुंदरता को बढ़ा दिया।
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल जहां इस पुष्प प्रदर्शनी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे, वही डॉ एस. सी कुलश्रेष्ठ व्यापारी नेता संजय मित्तल सतीश गोयल भीम कंसल रचना बाटला महिला संयोजिका बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे! गुडविल सोसाइटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस पुष्प प्रदर्शनी के अंतर्गत सहभागिता करने वालों में दीपा अग्रवाल प्रसून अग्रवाल राकेश बिंदल मूलचंद रिजॉर्ट निरंकार स्वरूप चंचल सक्सेना श्रीमती राधा प्रवीण गुप्ता जीसी पब्लिक स्कूल डॉक्टर अशोक कुमार होटल प्लाजा डॉ उमेश चौहान संजीव जैन राजीव स्वरूप श्रीमती सुनीता खुराना श्रीमती प्रगति लक्ष्य शर्मा डॉ अरुण अरोड़ा श्रीमती साधना गिरिराज माहेश्वरी अजय अग्रवाल सी. ए ज्योति अग्रवाल गुलशन नरेश शर्मा मानसी जैन मुकेश लाल एडवोकेट श्री राम कॉलेज अंजुमन सुशील अग्रवाल सप्तम डेकोर अपने अपने गमले भेज कर पुष्प प्रदर्शनी के इस कार्यक्रम की सुंदरता बढ़ाई तथा सभी को प्रतीक चिन्ह भेंट कर पुष्कृत किया गया! मुकुल दुआ द्वारा बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य तथा गायन में विशेष योगदान रहा! सचिव होतीलाल शर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सबका धन्यवाद दिया!कार्यक्रम में सर्वश्री श्री मोहन तायल विजय शुक्ला कुशपुरी बी.एम गुप्ता मुनेश सिंगल भंवर सिंह अनिल गोपाल गर्ग श्री कृष्ण अग्रवाल अरुण गोयल शिवकुमार संगल आरके मलिक के. के बंसल सतीश मित्तल प्रोफेसर अशोक जैन एके अग्रवाल मनोज जैन आलोक स्वरूप विश्वदीप गोयल मधुसूदन गर्ग राहुल शर्मा मुकेश अरोड़ा रामवीर सिंह डॉ अविनाश रामानी अरुण खंडेवाल महेश गर्ग इंजीनियर विपिन गुप्ता शलभ गुप्ता एडवोकेट डीके राठी अनिल तायल पुनीत वशिष्ठ ममता अग्रवाल अशोक सिंघल डॉ सुभाष शर्मा डॉक्टर स्वदेश पवार प्रोफेसर अशोक जैन (निर्णायक मंडल) आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे।


