Taja Report

गाजियाबाद में वकीलों और पुलिस की भिड़ंत, लाठीचार्ज पुलिस चौकी में आग लगाई

गाजियाबाद। जिला कोर्ट में मंगलवार को पुलिस और वकीलों के बीच भिड़ंत के बीच वकीलों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जिससे कई वकील चोटिल हो गए। बताया जाता है कि बार एसोसिएशन के पदाधिकारी से जुड़े एक मामले में कुछ वकील जिला जज के पास पहुंचे थे। सुनवाई के दौरान वकीलों ने जिला जज से बदसलूकी कर दी। जिसके बाद जिला जजों ने कोर्ट परिसर में पुलिस बुला ली। आक्रोशित वकीलों ने कोर्ट परिसर पुलिस चौकी में आग लगा दी। इसके बाद हालात बिगड़ने गये।

कोर्ट में मंगलवार सुबह एक जमानत अर्जी ट्रांसफर करने की मांग पर जिला जज अनिल कुमार और पूर्व बार अध्यक्ष नाहर सिंह यादव के बीच बहस हो गई। इसके बाद जिला जज डायस से नीचे आ गए। कहासुनी के बाद जिला जज से बदसलूकी की। सीआरपीएफ जवानो को बुलाया गया।पुलिस ने वकीलों पर कोर्ट रूम में ही लाठी चार्ज कर दिया। जिससे कई वकील चोटिल हो गए। इस घटना के बाद से वकीलों में आक्रोश है। वहीं, जिला जजों ने कोर्ट रूम में कार्य का बहिष्कार कर दिया है। कोर्ट रूम में ही वकीलों की पिटाई का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर खबर है कि इस घटना के बाद बार एसोसिएशन ने वकीलों की बैठक बुलाई है। इस बैठक के बाद ही वकीलों की तरफ से आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि 20 से 35 की संख्या में पुलिसकर्मी वकीलों को कोर्ट रूप में ही लाठियों से पीट रहे हैं। हालांकि, इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी वकीलों को कोर्ट रूम में मौजूद कुर्सियों से भी उठाकर मारते नजर आ रहे हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *