गाजियाबाद । इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर सलीम वास्तिक को 14 चाकू मारने वाला बदमाश रविवार रात एनकाउंटर में ढेर हो गया। लोनी थाना प्रभारी के बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी है। जबकि अन्य 2 पुलिसवालों को भी गोली लगी है। मौके से हमले में इस्तेमाल चाकू, एक पिस्टल, कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है।
यूट्यूबर पर हमले के बाद लोनी थाना क्षेत्र में रविवार रात को बदमाश से उनका आमना-सामना हो गया। पुलिस को देखते ही बाइक सवार बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से करीब 10 मिनट तक 20 राउंड फायरिंग हुई। सीने में गोली लगते ही बदमाश घायल हो गया। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। जबकि 2 पुलिसवालों के हाथ में गोली लगी है। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। मरने वाले बदमाश की पहचान जीशान निवासी नगला सैफी जिला अमरोहा के रूप में हुई है। एडिशनल डीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया- लोनी पुलिस और देहात स्वाट टीम के संयुक्त नेतृत्व में मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


