Skip to main content

TR NEWS UP-UK

गांधी कालोनी में व्यापारी से दिन दहाड़े तीस हजार रुपये से भरा थैला लूटा, सनसनी फैली

मुजफ्फरनगर । गांधी कॉलोनी पुल पर आज स्कूटर सवार दो बदमाशों ने एक व्यापारी से तमंचे की नोक पर पर तीस हजार रुपये से भरा थैला लूट लिया।
बताया गया है कि गांधी कालोनी निवासी ऋषि जग्गा व अर्पित जग्गा स्कूटर पर शहर की ओर जा रहे थे। गली नंबर नौ से निकलकर जैसे ही वह पुल पर पहुंचे स्कूटर सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और तमंचा दिखाकर थैला छीन लिया। इसमें तीस हजार रुपये कुछ कागज और लंच बाक्स था। लुटेरे गांधी कालोनी होते हुए द्वारका पुरी मोड होते हुए सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गये। सूचना पर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *