मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के सदर ब्लाक अध्यक्ष निखिल चौधरी के नेतृत्व मे आज कोतवाली मंडी कि गांधी कालोनी चौकी प्रभारी शलेन्दर कुमार के विरोध मे धरना प्रदर्शन किया गयाा। संगठन के ब्लाक अध्यक्ष निखिल चौधरी ने आरोप लगाया कि दो दिन पूर्व संगठन के कार्यकर्ता को पकडकर ले आये और बाद मे संगठन द्वारा हंगामा करने के बाद उसे छुडा दिया गया। भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए निखिल चौधरी ने कहा कि गांधी कालोनी चौकी पर किसान और आमजन का आय दिन शोषण किया जा रहा है और बिना सुविधा शुल्क के कोई भी काम नही हो रहा है। वाहन चेकिंग के नाम पर भी शौषण किया जा रहा है। घंटो हंगामे के बाद धरने मे किसानो के बीच पहुंचे क्राइम इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने किसानों को भरोसा दिया कि किसी का भी किसी भी प्रकार से शौषण नही करनेे के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया ।
इस मौके पर अजय त्यागी मनीष मास्टर दीपक तोमर दिलशाद हसीर मुकेश गुर्जर नौशाद साजिद जितेन्दर शानू नीरज सलीम अमजद पंकज स्कील सोनू सलमान सोनू मखयाली ऐहसान इरशाद महबूब जावेद सलमानी अरुण कशयप आदि मौजूद रहे।


