मुजफ्फरनगर । गांधी कॉलोनी की गुंजन मित्तल से लाखों रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। गांधी कॉलोनी थाना नई मंडी निवासी आकाश मित्तल की सुपुत्री गुंजन मित्तल से किसी ने लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली है। लाखों रुपए की ठगी के मामले में पीड़िता ने ऑनलाइन पुलिस कंप्लेंट दर्ज कराई है। जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। महिला को गूगल रिव्यू और रेटिंग के नाम पर 900 रुपये खाते में भेजे गए। फिर उसे 1000 और 3000 रुपये जमा करने को कहा गया। इसके बाद उसके खाते में 4050 रुपये भेज दिए गये। विश्वास जमने के बाद महिला पहले दस हजार और फिर कई किश्तों में तीन लाख रुपये से अधिक जमा करा लिए गये। तब जाकर उसे ठगी का अह्सास हुआ। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है।

Author: Taja Report
Views: 19


