Skip to main content

TR NEWS UP-UK

गले मिले, गुलदस्ते दिए, भाजपा रालोद की बैठक में छाए मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर । भाजपा और आरएलडी के गठबंधन के बाद जिले में हुई संयुक्त बैठक तमाम गुस्सा नाराजगी को एक तरफ रख दोनों दलों के जिला स्तर के नेता गले मिले और मालाओं और गुलदस्तों का आदान प्रदान हुआ। नये मंत्री अनिल कुमार और प्रत्याशी डा संजीव बालियान व चंदन चौहान खास आकर्षण का केंद्र रहे।राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार को गले लगाया। साथ ही मिलकर चुनाव लडऩे और जीतने का संकल्प लिया गया।

भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के मुजफ्फरनगर एवं बिजनौर लोकसभा के संयुक्त प्रत्याशियों के समर्थन में दोनों दलों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक एक बैंक हॉल में आयोजित की गई। संयुक्त बैठक में केबिनेट मंत्री अनिल कुमार, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, बिजनौर प्रत्याशी चन्दन चौहान, बुढाना विधायक राजपाल बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक सहित भाजपा और रालोद के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

इस संयुक्त बैठक में सभी नेताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता और इसी प्रकार आरएलडी के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में उत्तर प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अनिल कुमार को गले लगा कर उन्हें पुष्प देकर हार्दिक स्वागत किया। पूरी संयुक्त बैठक में दोनों मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार ही छाए रहे। अंतर्विरोध को दूर रख चुनाव में उतरने की बात तो सबने कही लेकिन इसकी हकीकत आने वाले दिनों में नजर आएगी।

इससे पूर्व आज सुबह केंद्रीय राओ डॉ संजीव बालियान ने रालोद विधायक दल के नेता राजपाल बालियान से मुलाकात की।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *