मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र के कमलनगर वार्ड-1 में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। CCTV में कैद हुआ कि एक बाइक सवार ने सड़क पर सो रहे स्ट्रीट डॉग को जानबूझकर कुचल दिया, जिससे उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल डॉग काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा, जिसे देखकर स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। जानकारी के अनुसार आरोपी पहले भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
Author: Taja Report
Post Views: 239


