Skip to main content

TR NEWS UP-UK

गर्व का क्षण होली चाइल्ड पब्लिक इन्टर कालेज को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किया गया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। गर्व का क्षण में Holy Child Public Inter College को  Excellence in Students Developing Award से सम्मानित हुआ Holy Child Public Inter College, Jaroda Muzaffarnagar

NISA (National Independent Schools Alliance) द्वारा आयोजित School Leadership Summit – Uttarakhand “MANTHAN 2.0” में विद्यालय के प्रधानाचार्य Pravendra Dahiya एवं श्रीमती रीता दहिया को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए Excellence in Students Developing Award से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान NISA National President श्री Kulbhushan Sharma, Major General V. N. Chaturvedi एवं उत्तराखंड के विभिन्न School Associations के पदाधिकारियों द्वारा प्रदान किया गया।

MANTHAN 2.0 में देश के 22 राज्यों से स्कूल ओनर्स, शिक्षाविद् एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। सम्मेलन में शिक्षा को अधिक श्रेष्ठ, उद्देश्यपूर्ण, प्रभावी एवं भविष्यपरक बनाने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संवाद एवं गहन चर्चा हुई।

सम्मेलन में नई शिक्षा नीति (NEP 2020), भविष्य के शिक्षक एवं विद्यार्थी, Beyond Marks, कक्षा से बाहर विद्यालय की भूमिका, विद्यार्थी नेतृत्व, कौशल विकास, नवाचार, तकनीक एवं AI, मूल्य-आधारित शिक्षा तथा विद्यालयों के समग्र विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

यह सम्मान Holy Child Public Inter College की उस निरंतर प्रतिबद्धता का सम्मान है, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक रूप से ही नहीं, बल्कि नेतृत्व, आत्मविश्वास, संस्कार, रचनात्मकता, जीवन-कौशल एवं जिम्मेदार नागरिकता के लिए तैयार किया जा रहा है।

“Strong Schools. Stronger Policy. Stronger Nation.”

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर समस्त Holy Child Public Inter College परिवार, शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अभिभावक हृदय से गौरवान्वित हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *