Taja Report

गर्म हुआ सियासी पारा, पता चलेगा कहां खड़े संजीव, हरेंद्र और दारा

मुजफ्फरनगर । मंगलवार को किसके यहां मंगल होगा इसका फैसला ईवीएम खुलने के बाद हो जाएगा। संजीव बालियान, हरेंद्र मलिक और बसपा उम्मीदवार दारा सिंह प्रजापति की किस्मत सामने आ जाएगी।

जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की मतगणना के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगे सिविल पुलिस, आर्म्ड पुलिस (पीएसी) व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के अधिकारी/कर्मचारीगण को मतगणना स्थल पर ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।  जिलाधिकारी  अरविन्द मलप्पा बंगारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक सिंह द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की मतगणना के दृष्टिगत मतगणना स्थल कूकडा मण्डी पर की गयी सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के उपरान्त सिविल पुलिस, आर्म्ड पुलिस(पीएसी) व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के अधिकारी/कर्मचारीगणों की ब्रीफिंग की गई। ब्रीफिंग के दौरान अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) नरेन्द्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यातायात  कुलदीप सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी सहित ड्यूटी में लगे पुलिस बल व सीएपीएफ के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। ब्रीफिंग के दौरान जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अधिकारों/कर्तव्यों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया साथ ही बताया कि मतगणना स्थल/स्ट्रांग रूम पर सतर्कता बरतते हुए कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें ताकि मतगणना को निष्पक्षता एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जा सके। मतगणना डयूटी एक अतिमहत्वपूर्ण डयूटी है इसमे किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये तथा समस्त पुलिस बल गरिमा बनाये रखते हुए व पूर्ण सतर्कता बरतते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। साथ ही संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि मतगणना का परिणाम घोषित होने के उपरान्त किसी प्रकार का विजय जुलूस न निकलने दिया जाये।

ब्रीफिंग के दौरान जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी के बारे में विस्तार से बताया गया तथा समय से ड्यूटी पर पहुंचने, मतगणना के दौरान पूरी गम्भीरता से अपनी ड्यूटी के निर्वहन करने, सभी अधिकारियों के नम्बर अपने पास रखने एवं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित करने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त कर्मियों को ड्यूटी के दौरान अनुशासन, संयम व अच्छा आचरण रखने, अपना पहचान पत्र एवं ड्यूटी कार्ड साथ रखने व साफ-सुथरी वर्दी पहनने तथा किसी भी राजनैतिक दल/प्रत्याशी पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी न करने हेतु निर्देशित किया गया।

इसी क्रम में जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित कर्मियों को बताया गया कि मतगणना स्थल पर प्रशासन द्वारा जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र धारण करने वाले व्यक्ति/एजेण्ट को ही अन्दर प्रवेश करने दिया जाए। मतगणना केन्द्र के अन्दर कोई भी व्यक्ति मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रानिक वस्तुएं नही ले जाएगा, केवल वही वस्तुएं अंदर जाएं जिन्हे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वैध करार दिया गया है। मुख्य प्रवेश द्वार के पास सभी उम्मीदवार/एजेण्टों की तलाशी(फ्रिस्किंग चेकिंग) ली जाये इसके उपरान्त ही प्रत्येक अधिकृत व्यक्ति डी0एफ0एम0डी0 से ही होकर जायेगा। मतगणना सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में की जाएगी, यदि किसी प्रत्याशी अथवा उनके प्रतिनिधि को मतगणना के सम्बन्ध में कोई समस्या होती है तो वह संबंधित अधिकारी से संपर्क कर सकते है। भीड इकट्ठी न होने दे तथा झूठी अफवाह फैला कर माहौल खराब करने का कुत्सित प्रयत्न करने वाले अथवा किसी भी तरह से मतगणना की प्रक्रिया में विघ्न डालने का प्रयास करने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर तत्काल कठोरतम कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जनपद में मतगणना के दृष्टिगत विशेष परिस्थितियों से निपटने हेतु लगाये गये मोबाईल पार्टी, क्यूआरटी आदि को क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर सतर्क दृष्टि बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया। अंत में जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि बढ़ती गर्मी व हीट वेव के दृष्टिगत मतगणना स्थल पर पर्याप्त ठंडे पानी व हैल्थ कैम्प की व्यवस्था की गयी है, थोडे-थोडे अंतराल में पानी पीते रहे, यदि तबीयत खराब होती है तो तत्काल हैल्थ कैम्प में मौजूद डॉक्टर से संपर्क करें।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *