Taja Report

गन्ने के लोडर ने मारी स्कूल बस में टक्कर :तीन छात्राएं गंभीर रूप से घायल

मुजफ्फरनगर । गन्ने के लोडर द्वारा स्कूल बस में टक्कर मार देने से तीन छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई। कोहरे के कारण सुबह करीब 08.00 बजे थाना फुगाना पुलिस को डूंगर से छाजपुर राजपुर मार्ग पर एक स्कूल बस तथा गन्ने के लोडर के एक्सीडेंट की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थानाध्यक्ष फुगाना द्वारा पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। दुर्घटना में बस में सवार 03 छात्राएं गंभीर घायल हो गईं जिन्हें पुलिस द्वारा उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना फुगाना पुलिस द्वारा गन्ने के लोडर को कब्जा पुलिस में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इसके अलावा मेरठ करनाल हाईवे पर आज सुबह कोहरे के कारण कई गाड़ी आपस में टकरा गई है। जानकारी के अनुसार गांव गोटका निवासी किसान सुखवीर सिंह पुत्र बल्लू भैंसा बुग्गी को लेकर खेत में काम करने जा रहा था। जैसे ही वह गोटका गांव के बाहर हाईवे पर पहुंचा तो तेज रफ्तार बॉलरों कर कार की टक्कर लगाई। कार की टक्कर लगने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। किसान का भैंसा की मौत हो गई। देखते ही देखते पांच ट्रक पीछे से आपस में टकरा गए।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *