Skip to main content

TR NEWS UP-UK

गणेश चतुर्थी पर गणपति धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ उमडी

मुजफ्फरनगर। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर गणपति धाम मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान गणेश का पूजन-अर्चन किया। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को मोदक व लड्डुओं का भोग लगाकर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया।

भगवान गणपति जी की पूजा अर्चना करते राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व विधायक अशोक कंसल, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, व्यापारी नेता संजय मित्तल, उद्यमी राकेश बिंदल, अंकित बिंदल, राजेश जैन, रघुराज गर्ग, श्रवण गर्ग, कुश पुरी आदि, कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत करते मंदिर कमेटी के भीमसेन कंसल, अशोक गर्ग, अनिल गोयल, रजत राठी, रजत गोयल, जेपी गोयल आदि ने किया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *