मुजफ्फरनगर । गणपति खाटू श्याम धाम मंदिर में फाल्गुन महोत्सव में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने श्याम प्रभु की पूजा की। 
श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर में आज फाल्गुन महोत्सव बड़ी धूमधाम से संपन्न हो गया। मंदिर में भजन कीर्तन के कार्यक्रम में आज राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल पहुंचे और दरबार में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। बड़ी संख्या में भक्त खाटू श्याम के भजनों पर झूमते रहे। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष व प्रमुख उद्योगपति भीमसेन कंसल ने पटका और फूल माला पहनाकर मंत्री कपिल देव अग्रवाल का स्वागत किया। आज फागुन महोत्सव में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में गणपति धाम खाटू श्याम मंदिर के कमेटी के सभी लोग मौजूद रहे।
Author: Taja Report
Views: 15


