Skip to main content

TR NEWS UP-UK

गणतंत्र दिवस पर शान से फहरा तिरंगा, मंत्री अनिल कुमार ने ली परेड की सलामी

मुजफ्फरनगर। गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में भव्य परेड में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार मुख्य अतिथि रहे।
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में पुलिस परेड का भव्य आयोजन किया गया। परेड में ट्रैफिक पुलिस, डॉग स्क्वायड, दमकल विभाग, महिला पुलिस सहित विभिन्न इकाइयों ने हिस्सा लिया और अनुशासन व साहस का प्रदर्शन किया। इस दौरान जवानों ने कदमताल कर अपना दमखम दिखाया। कार्यक्रम में अधिकारियों व पुलिसकर्मियों की मौजूदगी रही और देशभक्ति का माहौल बना रहा।मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली और विभिन्न टुकड़ियों के मार्च पास्ट को देखा। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने संविधान के प्रति निष्ठा, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प कराया।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण के साथ संविधान के मूल्यों, न्याय, स्वतंत्रता और समानता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता दोहराई गई तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठा व्यक्त की। गई।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *