हरिद्वार । गंगा नगरी में आज वीकेंड और गंगा दशहरा स्नान पर्व को लेकर भारी भीड़ उमड़ी तो चारों तरफ जाम नजर आया। दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत देशभर से लाखों की तादाद में लोग यहां पहुंचे घाटों पर तो भीड़ नजर ही आई, हाईवे से लेकर शहर के अंदर तक भारी जाम लग गया। कुछ किलोमीटर का सफर लोगों ने कई घंटों में तय किया। पुलिस को यातायात संभालने में भारी मशक्कत करनी पड़ी।

Author: Taja Report
Views: 16

