मुजफ्फरनगर । थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा खोये/गुम हुए 12 स्मार्ट मोबाईल फोन (अनुमानित कीमत 2,25,000) को उनके स्वामियों को सुपुर्द कर दिए गए । खोये हुए माबाईल फोन का पाकर मोबाईल स्वामियों के चेहरे पर “मुस्कान” नजर आई।
मुजफ्फरनगर में खोये/गुम हुए मोबाईल फोन की बरामदगी कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए। थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा भारत सरकार द्वारा गुम/खोये मोबाइल की रिकवरी हेतु Launch CEIR ( Central Equipment Identity Register) Portal की सहायता से उक्त पोर्टल पर प्राप्त Traceability Details के आधार पर गुम/खोये हुए मोबाइल में प्रयोग किये गये सिम नम्बरो का विवरण व उसकी लोकेशन के आधार पर कुल 12 स्मार्ट फोन को प्रदेश के अलग-अलग स्थान से बरामद किया गया । जिनकी कुल अनुमानित कीमत 2,25,000/- है। आज इन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचा दिया गया।


