Skip to main content

TR NEWS UP-UK

खुद लाइन में लगकर शराब की बोतल खरीदी डीएम ने तो पता चला सच

देहरादून। शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग के चलते दुकानदार 10 रुपए से 20 रुपए की ओवर रेट ग्राहकों को शराब देते हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल को पिछले कई दिनों से लगातार शराब की दुकानों से ओवर रेटिंग की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद बुधवार शाम जिलाधिकारी अपनी प्राइवेट गाड़ी से ओल्ड मसूरी रोड पर स्थित एक शराब की दुकान पर पहुंचे और ग्राहक बनकर आम ग्राहकों के साथ खड़े होकर शराब की बोतल खरीदी।

दुकानदार ने जिलाधिकारी को ग्राहक समझकर एक बोतल जिसकी कीमत 660 रुपए थी, 680 रुपए में दे दी। इसके बाद जिलाधिकारी ने शराब की दुकान में खड़े अन्य लोगों से भी बातचीत की तो सभी ने बताया कि सभी दुकानदार शराब ओवर रेटिंग में बेच रहे हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि शराब की दुकानों में मिल रही शिकायत के बाद शराब की दुकानों में छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान राजपुर रोड पर स्थित शराब की दुकान में ओवर रेटिंग के साथ अनियमितताएं पाई गई। दुकान पर पचास हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है। एडीएम और एसडीएम ने जिले में एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की। जहां चूना भट्टा स्थित शराब की दुकान पर 75 हजार, सर्वे चौक स्थित शराब की दुकान पर 75 हजार और जाखन स्थित शराब की दुकान पर ओवर रेट शराब बेचने पर 50 हजार का चालान काटा गया है। सभी दुकानों में ओवर रेटिंग और अनियमितताएं पाई गई।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *