Skip to main content

TR NEWS UP-UK

खालापार में मिस्त्री की छत से फेंक कर हत्या

मुजफ्फरनगर । आपसी विवाद के चलते खालापार में दो युवकों ने मिस्त्री अकबर को दुकान की छत से नीचे फेंक दिया। इस घटना मे अकबर गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। शोर-शराबे की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदारों सहित कई लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत ही गंभीर रूप से घायल मिस्त्री अकबर को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस तथा पडौसी दुकानदारों
की सूचना पर परिजन व कुछ अन्य लोग मौके भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उक्त मामले मे तहरीर मिलने पर ही इस सम्बन्ध में विधिक कार्यवाही की जा सकेगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *