Skip to main content

TR NEWS UP-UK

खालापार में पालिका के ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत पर हंगामा

मुज़फ्फरनगर। खालापार में नगर पालिका के ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की पर मौत हो गई। घटना के बाद वहां जमा भीड़ ने हंगामा किया और मुआवजे की मांग की।

आज बारिश के बाद जल भराव के बीच खालापार में नगर पालिका के कूडा वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, नगर पालिका ईओ प्रज्ञा सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कि मौके पर जाकर जनता से बीच बातचीत की। मृतक चरथावल का रहने वाला है वहां के लोगों का कहना है कि मृतक के परिवार को मुआवजा दिया जाए। प्रकरण के सम्बन्ध में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर ब्योम विंदल कि आज दिनांक 29.06.2024 को समय करीब 12ः00 बजे थाना खालापार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मौहल्ला कस्साबान के पास मोटरसाईकिल सवार 1. मुन्तजीर पुत्र दिलशाद व 2. नसीम पुत्र निशार निवासी कस्बा चरथावल, मुजफ्फरनगर व नगर पालिका के ट्रक की टक्कर हो गयी है। सूचना पर थाना खालापार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। जहां नसीम उपरोक्त की मृत्यु हो गयी। मृतक के परिजन अस्पताल में मौजूद है। मृतक के परिजन से तहरीर प्राप्त की जा रही है। ट्रक को कब्जे व ट्रक ड्राईवर को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर थाना खालापार पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *