मुजफ्फरनगर । कूड़े की गाड़ी से मुजफ्फरनगर के खालापार में फिर बड़ा हादसा होते होते टल गया। कूड़े की गाड़ी के चालक ने तेज रफ्तार गाड़ी को भगाते हुए विद्युत पोल व 11 हजार की बिजली लाइन जमीदोज कर दी। कई बच्चे व कई व्यक्ति खड़े हुए थे जो बाल बाल बच गएवरना पूर्व की भांति बड़ा हादसा हो सकता था। न तो इन कूड़े की गाड़ियों के नशेड़ी ड्राइवरों पर नगर पालिका ध्यान देती है न इनको रोक कर पुलिस ही चेक करती है। आये दिन इन कूड़े की गाड़ियों से हादसे होते रहते हैं।
Author: Taja Report
Views: 19


