Taja Report

खालापार की महिला व उसके दो साथी तांत्रिक क्रिया के नाम पर कर रहे थे ठगी

मुज़फ्फरनगर। थाना खालापार पुलिस द्वारा झाडफूंक/तांत्रिक क्रिया के नाम पर लोगों से धोखाधडी कर आभूषण आदि को बदलकर ले जाने वाले गिरोह की एक अभियुक्ता सहित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके  कब्जे से 01 कंगन (पीली धातु), 03 मोबाइल फोन, 01 बैग, 4750 विजिटिंग कार्ड व 01 कार बरामद बरामद की है।

गत 16 अप्रैल को वादी द्वारा थाना खालापार पुलिस को अवगत कराया गया कि अज्ञात महिला द्वारा झाडफूंक/तांत्रिक क्रिया के नाम पर उनके घर में आभूषणों को एक पोटली में रखवाया गया तथा उसे पोटली को बदलकर आभूषण चोरी कर लिये गये। थाना खालापार पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 60/2026 धारा 303(2),318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा आज उक्त घटना में प्रकाश में आयी 01 अभियुक्ता व 02 अभियुक्तगण को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 01 कंगन (पीली धातु), 03 मोबाइल फोन, 01 बैग, 4750 विजिटिंग कार्ड व 01 कार बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खालापार पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* आबिद पुत्र रशीद निवासी ग्राम अर्थला थाना साहिबाबाद, गाजियाबाद।

*2.* असलम उर्फ युसुफ पुत्र इलियास निवासी ग्राम पांची थाना चांदीनगर, बागपत।

*3.* नगीना पत्नी आरिफ निवासी रामपार्क कस्बा व थाना लोनी, गाजियाबाद।

बरामदगी-

✔️ 01 कंगन (पीली धातु) (मु0अ0सं0-60/2026 धारा 303(2),318(4),317(2) बीएनएस थाना खालापार से संबंधित)

✔️ 03 मोबाइल फोन

✔️ 01 पिट्ठू बैग

✔️ 4750 विजिटिंग कार्ड

✔️ 01 वैगनआर कार (डीएल 2सीबीसी 1050

प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हमारा एक संगठित गिरोह है हम लोग विभिन्न जगहों पर विजिटिंग कार्डों को बांटते हैं। उसके बाद जब भी कभी किसी का फोन आता है तो हम लोग उसे अपने झांसे में लेते हैं तथा उसके घर पर जाकर झाडफूंक/तांत्रिक क्रिया के बहाने से उनके घर में रखे आभूषणों को पोटली में रखवाते है तथा पोटली को बदलकर आभूषणों को चोरी कर फरार हो जाते हैं। हमारे पास से बरामद कंगन हमने थानाक्षेत्र खालापार में एक जगह से इसी प्रकार से चोरी किया था।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *