Taja Report

खालापार का शातिर गौकश पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल पुलिस द्वारा एक शातिर गौकश पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं।

बीती रात्रि को थाना चरथावल पुलिस को पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली की एक व्यक्ति द्वारा गांव पावटी के जंगल में गोकशी के लिये एक बछडे की गर्दन पर वार किया गया। घायल अवस्था में बछडा जंगल से भाग गया जिसका पीछा उक्त व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा घायल बछडा का पीछा करने वाले अभियुक्त को ग्राम वासियों के सहयोग से पकड लिया गया। घायल बछडे की मृत्यु हो गयी।  थाना चरथावल पुलिस द्वारा घटनास्थल के निरीक्षण के लिये अभियुक्त को ग्राम पावटी के जंगल में घटनास्थल पर ले जाया गया था, जहां अभियुक्त द्वारा पुलिसकर्मियों से हाथ छुडा लिया गया तथा ईंख के खेत में पहले से छुपा कर रखे तमंचे से पुलिसकर्मियों पर जान से मारने की नीयत से फायर कर भागने लगा। अभियुक्त द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल –बाल बची। पुलिस द्वारा अभियुक्त की घेराबन्दी की गयी तथा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त घायल हो गया। थाना चरथावल पुलिस द्वारा अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम इरशाद पुत्र नफीस निवासी, टंकी के पास थाना खालापार, मुजफ्फरनगर बताया गया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *