Skip to main content

TR NEWS UP-UK

खाद्य विभाग ने लिए फलों और सब्जियों के नमूने

मुजफ्फरनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुज़फ्फरनगर की टीम द्वारा सहायक आयुक्त(खाद्य), मु०नगर के नेतृत्व में नवीन मंडी,मुजफ्फरनगर में फल व सब्जी विक्रेताओं का औचक निरीक्षण किया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा फल व सब्जियों के 24 सर्विलांस नमूनें संगृहीत कर जाँच हेतु खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किये गये। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने फल व सब्जियों के 24 सर्विलांस नमूनें संगृहीत कर जाँच हेतु खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किये गये। आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध हो सके इसके लिए सर्विलांस नमूनें की कार्यावाही की जा रही है। जिसका विवरण निम्नानुसार है:
1.*सीजनल फल* – खरबूजा, तरबूज
2.*नान सीजनल फल*- सेब,अंगूर,
3.*कृत्रिम फल*- आम,केला, पपीता,
4.*सीजनल सब्जियां*- भिन्डी, लोकाई, तरोई, खीरा, कददू, टिंडा, परवल, मिर्च,व करेला
5.*नान सीजनल सब्जियां*- टमाटर, बैंगन, हरि धानिया, फूल गोभी, पत्ता गोभी,गाजर, पालक, व शिमला मिर्च
उक्त कार्यवाही में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विवेक कुमार व खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार, मनोज कुमार, अशोक कुमार, श्री अनिल कुमार कौशल व खाद्य सहायक कृष्ण कुमार सम्मिलित रहे।सहायक आयुक्त(खाद्य) डॉ.चमन लाल ने बताया कि 24 नमूनें संगृहीत कर कृत्रिम रंग व पेस्टिसाइड की जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किये जा रहे हैं, प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही संपादित की जाएगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *