मुजफ्फरनगर। लखनऊ से आए आदेश के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सहारनपुर के नेतृत्व में जनपद मुजफ्फरनगर में खाद्य व्यापारियों के लाइसेंस व पंजीकरण की रेंडम चेकिंग की गई। ताबड़तोड़ छापों से बाजार में हड़कंप मचा रहा। 
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सहारनपुर ज्ञान पाल सिंह के नेतृत्व में जनपद मुजफ्फरनगर में खाद्य व्यापारियों के लाइसेंस व पंजीकरण की रेंडम चेकिंग की गई की कोई खाद्य कारोबरकर्ता बिना लाइसेंस अथवा बिना पंजीकरण के तो खाद्य कारोबार का संचालन नहीं कर रहा है। इनके द्वारा रोहाना, पुरकाजी, मुजफ्फरनगर दाल मंडी, पान मंडी, लोहिया बाजार, आलू मंडी, खोया मंडी, व खतौली में प्रतिष्ठानों की रेंडम चेकिंग की गई। चेकिंग टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री विवेक कुमार मुजफ्फरनगर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रणधीर सिंह सहारनपुर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार कौशल मुजफ्फरनगर सम्मिलित रहे। इसी क्रम में सहायक आयुक्त(खाद्य)-।। मुजफ्फरनगर डॉ. चमन लाल ने बताया कि यह चेकिंग 20.05.2024 तक इसी प्रकार की जाएगी तथा 30 जून तक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेशों के अनुपालन में 260 सर्विलांस नमूने, दुग्ध के 60,पनीर के 40,खोया के 60,आइसक्रीम के 30, आइस कैंडी के 20, शरबत के 10 व ड्राई फ्रूट्स के 10 संग्रहित कर जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किए जाएंगे।


