Skip to main content

TR NEWS UP-UK

खाद्य विभाग के छापों से खलबली, मावे और दूध के 32 सैंपल लेकर जांच को भेजे

मुजफ्फरनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुज़फ्फरनगर की टीम द्वारा मावा/खोया मंडी,मुजफ्फरनगर का औचक निरीक्षण किया गया।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुज़फ्फरनगर की टीम द्वारा आज  मावा/खोया मंडी,मुजफ्फरनगर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने खोया/मावा के 29 व दुग्ध के 03 सर्विलांस नमूने संगृहीत कर जाँच हेतु खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किये गये।आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध हो सके इसके लिए सर्विलांस नमूनें की कार्यावाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री विवेक कुमार व खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राकेश कुमार,श्री मनोज कुमार, श्री अशोक कुमार, श्री अनिल कुमार कौशल व खाद्य सहायक श्री कृष्ण कुमार सम्मिलित रहे।सहायक आयुक्त(खाद्य) डॉ.चमन लाल ने बताया कि जनपद को 30.06.2024 तक 260 सर्विलांस नमूनें संगृहीत करने का लक्ष्य दिया गया है,जिसके सापेक्ष आज 32 व अब तक 71 नमूनें संगृहीत कर जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किये जा चुके हैं,प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही संपादित की जाएगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *