Taja Report

खाद्य विभाग के छापों में लाखों का माल जब्त

मुजफ्फरनगर । आगामी त्यौहारो के दृष्टिगत सहायक आयुक्त खाद्य द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों पर सघन चैकिंग अभियान चलाकर खाद्य पदार्थो के सैपंल संग्रहित किये गये।

आगामी त्यौहारो के दृष्टिगत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ द्वारा आम नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य/ पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान चलाए जाने के आदेश के क्रम में सहायक आयुक्त सहारनपुर मंडल सहारनपुर श्री अशोक कुमार,सहायक आयुक्त खाद्य मुजफ्फरनगर श्रीमती अर्चना धीरान तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर श्री शिव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विगत दिवस को जनपद मुजफ्फरनगर में अभियान चलाकर ग्राम मोहम्मदपुर माफी में शादाब के यहां से मावा तथा मिश्रित दूध का एक-एक नमूना, मां अन्नपूर्णा फूड्स खतौली से स्नेक्स सास,एगलेस मेयोनेज़ ,मैगी मसाला, ग्रीन चिली सॉस, मेयोनेज़, लाल मिर्च पाउडर, सोया सॉस का एक-एक नमूना तथा बृजवासी डेरी रामपुरी गेट मुजफ्फरनगर से घी का एक नमूना संग्रहित किया गया । इसके अतिरिक्त मोहम्मदपुर माफी में 100 किलोग्राम मावा मूल्य लगभग₹25000 को विनष्ट कराया गया तथा लगभग 200 किलोग्राम मसाला कीमत लगभग 50000 रुपए तथा लगभग 700 लीटर सास मूल्य लगभग 73000 रुपए को जप्त किया गया। इस प्रकार कुल 9 नमूने संग्रहित कर जांच हेतु प्रेषित किया गया।जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानव अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री वैभव शर्मा,श्री विशाल चौधरी, श्री सुनील कुमार, श्री मनोज कुमार तथा खाद्य सहायक श्री कृष्ण कुमार सम्मिलित रहे।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *