मुजफ्फरनगर । भाजपा नेता के साथ दुर्व्यवहार पर ARO अश्वनी कुमार को मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है।
मंगलवार को मल्हूपुरा के कोटेदार व भाजपा नेता राजकुमा सिद्धार्थ और एआरओ अश्वनी कुमार की ई-केवाइसी नहीं होने पर तीखी बहस के बाद झड़प हो गई थी। इसका वीडिया भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। हालाँकि मामले में सुनवाई करते हुए डीएसओ राघवेंद्र सिंह ने दोनों पक्षों से वार्ता कर मामला खत्म करा दिया था, लेकिन गुरुवार को इस मामले में डीएसओ राघवेंद्र सिंह ने अश्वनी कुमार को क्षेत्रीय कार्यालय नगर से हटाकर मुख्यालय में अटैच कर लिया है। बताया जा रहा है कि नगर क्षेत्र का दायित्व एआरओ अमित कुमार यादव को सौंपा गया है। अश्वनी कुमार को सितंबर में ही नगर क्षेत्र का चार्ज दिया गया था। इससे पहले नगर में अमित कुमार यादव ही एआरओ की जिम्मेदारी संभाले हुए थे। अश्वनी कुमार को बहस बाजी और अभद्रता का खामयाजा भुगतना पड़ा।।


