लखनऊ। खाने के सामान में थूकने व फर्जी नाम से बेचने पर अंकुश लगाने का अध्यादेश लाया जाएगा। मुख्यमंत्री आवास पर शाम 6 बजे दो अध्यादेशों को लेकर आज चर्चा होगी।
खाद्य पदार्थों में थूकने व फ़र्ज़ी नाम से बेचने की प्रवृति पर राज्य सरकार सख़्त कदम उठाने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज विधि आयोग गृह विभाग पुलिस खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों के साथ विचार विमर्श करेंगे। फ़र्ज़ी नाम से रेस्टोरेंट होटल चलाने के कई प्रकरण सामने आने के बाद राज्य सरकार सख़्ती के मूड में है। रेस्टोरेंट होटल ढाबा संचालकों की सहमति से बैनर लगाकर संचालक की सही पहचान बताने की कवायद भी हुई थी। राज्य सरकार उत्तर प्रदेश छद्म एवं सौहार्द विरोधी क्रियाकलाप निवारण एवं थूकना प्रतिषेध अध्यादेश 2024 और UP प्रिवेंशन ऑफ़ कंटेमिनेशन इन फ़ूड अध्यादेश 2024 दललाकर इस पर पूरी तरीक़े से अंकुश लगाएगी।

