Skip to main content

TR NEWS UP-UK

खाण्डसारी इकाई स्वामियों को दिए किसानों के बैंक खाते में गन्ना मूल्य का भुगतान कराने के निर्देश

मुजफ्फरनगर। आज जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खाण्डसारी इकाईयों के संचालन के सम्बंध में की गई समीक्षा बैठक । जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने खाण्डसारी इकाईयों को चीनी मिलों की तरह किसानों के बैंक खाते में गन्ना मूल्य का भुगतान कराने के निर्देश दिये। प्रदेश की कई सारी खाण्डसारी इकाईयां किसानों को नकद भुगतान करती है। बैठक में सहायक चीनी आयुक्त, मुजफ्फरनगर द्वारा अवगत कराया गया कि खाण्डसारी इकाईयों द्वारा कृषकों से खरीदे गये गन्ने का भुगतान ऑन लाईन / बैंक माध्यम से न करके नकद किया जाता है। खाण्डसारी इकाईयों, कोल्हुओं द्वारा खराब गुणवत्ता की चीनी में गन्ने का रस मिलाकर गुड़ का उत्पादन किया जाता है। जनपद में आगामी पेराई सत्र में संचालित खाण्डसारी इकाईयों द्वारा खरीदे जा रहे गन्ना मूल्य का भुगतान ई-ट्रांजेक्शन / बैंक के माध्यम से सीधे कृषकों बैंक खाते में शत प्रतिशत सुनिश्चित कराया जाये। सहायक चीनी आयुक्त, शामली एवं जिला गन्ना अधिकारी, मुजफ्फरनगर के साथ बैठक कराकर प्रत्येक माह खाण्डसारी इकाई के संचालकों एवं गन्ना कृषकों के मध्य जागरूकता अभियान चलाया जाये। साथ ही निर्देश दिये कि खराब गुणवत्ता की चीनी में गन्ने का रस मिलाकर गुड़ का उत्पादन एवं प्रदूषण करने वाली खाण्डसारी इकाईयों / कोल्हुओं का प्रदूषण विभाग एवं एफ.एस.डी.ए. से समन्वय स्थापित करते हुए टीम बनाकर निरीक्षण किया जाये। बैठक में जनपद मुजफ्फरनगर के खाण्डसारी इकाई संचालको ने प्रतिभाग किया एवं जिलाधिकारी को खाण्डसारी उद्योग सम्बंधी समस्याओं से अवगत कराया। बैठक के दौरान सहायक चीनी आयुक्त, मुजफ्फरनगर, सहायक चीनी आयुक्त, शामली, जिला गन्ना अधिकारी, मुजफ्फरनगर, खाण्डसारी अधिकारी, शामली, क्षेत्रीय खाण्डसारी निरीक्षक एवं खाण्डसारी इकाई प्रतिनिधि इत्यादि उपस्थित रहें।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *