रेवाड़ी । देर रात एक सड़क हादसे में कार ने छह लोगों को रौंदकर उनकी जान ले ली। गाजियाबाद के ये लोग खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे।
पुलिस के अनुसार खाटू से लौटते समय गांव खरखड़ा के पास उनकी गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया था। सड़क पर स्टफनी बदलते समय तेजी से आई एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों में चार महिला और दो पुरुष शामिल हैं। सभी गाजियाबाद के निवासी बताए गए हैं।
Author: Taja Report
Views: 28

