

मुजफ्फरनगर । श्री खाटू श्याम सेवा प्रचार
समिति के आयोजन में भव्य श्रंगार के साथ सुंदर भजनों की धारा में श्याम भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
समिति के अध्यक्ष विशाल गोयल द्वारा सोमवार को संपन्न श्री श्याम प्रभु खाटू वाले के भव्य कार्यक्रम “श्री श्याम अखाड़ा एवं फाल्गुन महोत्सव” की जानकारी देते हुए बताया कि बाबा का गुणगान विजय जी महाराज (पंजाब) एवं अभिषेक नामा (जयपुर) द्वारा किया गया सुरेश गुप्ता जी (पहाड़गंज) वालों का विशेष सानिध्य एवं आर्शीवाद प्राप्त हुआ ।
श्री खाटू श्याम सेवा प्रचार
समिति के सचिव कमल सिंघल ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन श्रीरामलीला भवन, नई मण्डी, निकट कोतवाली, मुजफ्फरनगर में हुआ और बाबा का भव्य दरबार लगाया गया। यह कार्यक्रम श्याम रस के यू-ट्यूब चैनल व खाटू श्याम समिति के फेसबुक पेज पर भी लाईव हुआ । बाबा की भव्य श्याम रसोई में आये हुये हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया ।
समिति के कोषाध्यक्ष श्री पुनीत गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वयं श्याम प्रभु (खाटू वाले) स्वयं रहे और श्री श्याम प्रभु का भव्य दरबार, छप्पन भोग का विशेष भोग लगाया गया और कलकत्ता के फूलों द्वारा विशेष श्रृंगार किया गया, जो कि अद्वितीय एवं दर्शनीय रहा।
कार्यक्रम में आये हुये सभी भक्तों ने पूरी श्रद्धाभाव के साथ कीर्तन का आनन्द लिया। इस बैठक में समिति के सदस्य व पदाधिकारी विशाल गोयल, कमल सिंघल, पुनीत गोयल, विपिन गुप्ता, विकास गोयल, अनुज गोयल, हिमांशु गोयल, मयंक शर्मा, पुनीत गुप्ता, राहुल शर्मा, शुभम सिंघल, अभिनव गोयल, हर्षित सिंघल, रवि सिंघल, शुभम वर्मा, अमन गुप्ता, ईशान गर्ग, रोहित सिंघल, तुषार गुप्ता, आशीष गोयल, कुणाल भारद्वाज, रजत गोयल, तुषार मंगल, अमित रावत, केशव जैन, श्याम गुप्ता, तुषार वत्स, ध्रुव जैन, मोहित गोयल, सचिन माहेश्वरी, उमंग वशिष्ठ, दिव्यांश गर्ग, मयंक रावत, शिवम शर्मा, विनीत अग्रवाल, सौरभ बंसल, हर्षित तायल, दीपांशु शर्मा, नीरज धीमान, सोनू गर्ग, वंशित बंसल आदि काफी संख्या में श्याम प्रेमी उपस्थित रहे।