मुजफ्फरनगर । खतौली कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भैंसी में रोडवेज बस ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। बाइक सवार युवक के कॉफ़ी की मशीन लेकर खतौली बेंकट हॉल में जाते समय दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस मौके पर पहुची जांच कर बस की तलाश में जुटी हुई है। मृतक का नाम मनीष पुत्र रामवीर निवासी गांव अभीपूरा थाना मंसूरपुर बताया गया है। थाना खतौली क्षेत्र के गांव भैंसी की घटना।।
Author: Taja Report
Views: 17


