मुजफ्फरनगर । खतौली में बोर्ड परीक्षा देने आए छात्रों से हथियार होने से हडकंप मच गया। पुलिस ने छात्रों को हिरासत में लिया है।
खतौली में खतौली के के के जैन इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा देने पहुंचे छात्रों के पास तलाशी में धारदार हथियार बरामद होने के बाद हडकंप मच गया। छात्रों के पास से हथियार बरामद होने की सूचना पर मौके पर मौजूद पुलिस बल ने छात्रों को अपनी हिरासत में ले लिया। खतौली पुलिस छात्रों से पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि 9 छात्रों के पास से हथियार बरामद हुए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।
Author: Taja Report
Post Views: 15


