मुजफ्फरनगर । पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष ललित मचल व सुधीर धामा नगर अध्यक्ष खतौली नगर पालिका परिषद सफाई कर्मचारी संघ सहित अनेक कर्मचारी भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत जी के निवास स्थान सर्कुलर रोड मुजफ्फरनगर पर पहुंचे। आपको ज्ञात होगा कि दिनांक 15 जुलाई 2024 को नगर पालिका परिषद खतौली में भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद अहलावत के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता धरनारत थे और सफाई कर्मचारी संघ के नगर अध्यक्ष द्वारा वहां पहुंचकर कर्मचारियों सहित धरने का विरोध किया गया था। जिस पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा 20 जुलाई 2024 को नगर पालिका परिषद खतौली में एक बड़े आंदोलन की घोषणा कर दी गई थी और आज सफाई कर्मचारी संघ के नगर अध्यक्ष सुधीर धामा के द्वारा आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की गई थी। इस सारे मामले के दृष्टिगत आज सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष ललित मचल व नगर अध्यक्ष सुधीर धामा कर्मचारीयों सहित टिकैत निवास पर पहुंचे और चौधरी राकेश टिकैत जी से मुलाकात कर सारे मामले से अवगत कराया और बताया कि कुछ विशेष लोगों द्वारा उन्हें नगर पालिका परिषद में भारतीय किसान यूनियन द्वारा हो रहे धरने को लेकर भ्रमित किया गया था और गलतफहमी पैदा की। इस पर चौधरी राकेश टिकैत ने चेयरमैन पुरकाजी जहीर फारूखी प्रदेश महासचिव भारतीय किसान यूनियन की प्रतिनिधित्व में एक समाधान समिति गठित कर दोनों पक्षों द्वारा बैठकर बातचीत का आदेश दिया गया और सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत कर दूध का दूध, पानी का पानी हो गया। नगर अध्यक्ष सफाई कर्मचारी संघ खतौली सुधीर धामा द्वारा स्पष्ट रूप से आश्वस्त कराया गया कि यह जो कुछ भी हुआ वह कुछ लोगों द्वारा भ्रमित करने के कारण हुआ और वह सब एक गलतफहमी थी जो आपस में बातचीत करके अब दूर हो गई है। भारतीय किसान यूनियन और सफाई कर्मचारी संघ का आपस में कोई मनमुटाव नहीं है और ना ही पहले कभी रहा है और भारतीय किसान यूनियन द्वारा हमेशा सफाई कर्मचारीयों की समस्याओं के समाधान हेतु आवाज उठाई गई है। सुधीर धामा ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन द्वारा यदि कोई धरना प्रदर्शन किसी समस्या के समाधान हेतु किया जाएगा तो सफाई कर्मचारी संघ कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ आंदोलन में शरीक होगा। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा द्वारा भी बयान दिया गया कि 20 जुलाई 2024 को जो आंदोलन की घोषणा खतौली नगर पालिका परिषद के प्रांगण में की गई थी इस सफल वार्ता द्वारा विवाद का समापन होने के पश्चात वह घोषणा वापस ली जाती है, अब 20 जुलाई को भारतीय किसान यूनियन द्वारा कोई आंदोलन नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से ललित मचल टीटू चौहान सुधीर धामा राजेंद्र कुमार हरपाल जोनी वाल्मीकि योगेश शर्मा जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर नीरज पहलवान प्रदेश महासचिव श्याम पाल अध्यक्ष प्रदेश सचिव चौधरी शक्ति सिंह मंडल उपाध्यक्ष सहारनपुर बलराम सिंह युवा जिलाध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ अंकुश प्रधान जिला उपाध्यक्ष जुल्फिकार छोटा कुलदीप सिरोही जिला महामंत्री मोनू चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष पुरकाजी और बाहर राव नगर अध्यक्ष मुजफ्फरनगर राहुल अहलावत तहसील अध्यक्ष खतौली मौसम नरेंद्र मलिक अर्जुन बालियान अंकुश प्रधान जिला उपाध्यक्ष चौधरी हवा सिंह जुल्ककर छोटा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।।


