मुजफ्फरनगर । कार के अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा जाने के कारण पुलिस हेड कांस्टेबल की मौत हो गई।
थाना खतौली पुलिस को हाईवे पर वीर दा ढाबा के पास एक ट्रक तथा कार में दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना खतौली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटनास्थाल का निरीक्षण करते हुए घायल अनुज शर्मा पुत्र जयभगवान शर्मा निवासी ग्राम हैवा थाना छपरौली जनपद बागपत (मुख्य आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस, नियुक्ति जनपद हापुड़, वर्तमान में सम्बद्ध पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय मेरठ परिक्षेत्र) को उपचार हेतु पल्लवपुरम जनपद मेरठ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ पर दौराने उपचार मुख्य आरक्षी अनुज शर्मा उपरोक्त की मृत्यु हो गयी है । जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि कार सवार आरक्षी अनुज शर्मा उपरोक्त की गाड़ी अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा कर पलट गयी थी । थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


