Taja Report

खतौली इलाके में पटाखा फैक्ट्री में आग से हडकंप, आधा दर्जन झुलसे

मुज़फ्फरनगर। खतौली के रतनपुरी इलाके में पटाखों के कारखाने में भयंकर आग लगने से हडकंप मच गया। आग से आधा दर्जन युवक झुलस गए। गांव मोहम्मदपुर माफी में आग की घटना से हडकंप मच गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर पुलिस मौजूद है। एक घायल की हालत चिंताजनक बताई गई है।

 थाना रतनपुरी पुलिस को ग्राम मोहम्मदपुर माफी निवासी उमरेज़ पुत्र कसमुद्दीन के घेर में स्थित एक पटाखा गोदाम में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी फुगाना/बुढ़ाना श्री यतेन्द्र सिंह नागर एवं थाना रतनपुरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। फायर ब्रिगेड एवं थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त गोदाम में कार्य कर रहे दो नाबालिग बच्चे 1. कासिम पुत्र कादिर (उम्र करीब 15 वर्ष) व  2. हुजैफा पुत्र आजम (उम्र करीब 15 वर्ष) आग लगने की घटना में घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि संबंधित पटाखा गोदाम संचालक मौके से फरार है तथा गोदाम संचालन हेतु कोई वैध लाइसेंस प्राप्त नहीं किया गया था। यह गोदाम लोनी, जनपद गाजियाबाद के कुछ व्यक्तियों ने उमरेज उपरोक्त से किराये पर लिया था तथा यहां पटाखे बनाने का कार्य किया जा रहा था। स्थानीय पुलिस द्वारा प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। प्राप्त तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *