Skip to main content

TR NEWS UP-UK

खंडहर में बन रहे थे अवैध शस्त्र, पहुंच गई पुलिस

मुजफ्फरनगर। थाना भोपा तथा एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा अवैध शस्त्र निर्माण करने की फैक्ट्री जब्त करते हुए 02 शातिर अभियुक्तगण को ग्राम नंगला बुजुर्ग के जंगल में नहर बाई के खंडहर से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से भारी मात्रा में बने-अधबने अवैध शस्त्र व शस्त्र निर्माण करने के उपकरण बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भोपा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

थाना भोपा व एसओजी की टीम को मुखबिर के जरिये सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोगों के द्वारा ग्राम नंगला बुजुर्ग के जंगल में गंगनहर के किनारे नहर बाई के खंडहर में अवैध शस्त्र निर्माण का कार्य किया जा रहा है। सूचना पर थाना भोपा पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये गये स्थान पर दबिश दी गयी । पुलिस टीम द्वारा मौके से 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया तथा उनके अन्य साथीगण मौके से फरार हो गये। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से भारी मात्रा में बने-अधबने अवैध शस्त्र व शस्त्र निर्माण करने के उपकरण बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भोपा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 299/2024 धारा 3/5/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* अकरम उर्फ कग्गा पुत्र हनीफ निवासी नयागांव थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

*2.* इसरार पुत्र मरहूम सुलेमान निवासी नयागांव थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

 

*फरार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* इरशाद उर्फ बाबू पुत्र फय्याज निवासी ग्राम अलीपुर तिस्सा थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

*2.* असलम पुत्र युसुफ निवासी ग्राम अलीपुर तिस्सा थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

*3.* अली नवाज उर्फ अलीया पुत्र मुन्ना निवासी खेड़ी फिरोजाबाद थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।

*बरामदगी-*

▪️ 01 अदद डबल बैरल बन्दूक 12 बोर

▪️ 04 अदद सिगल बैरल बंन्दूक 12 बोर

▪️ 01 अदद मस्कट 315 बोर

▪️ 13 अदद तमंचे 315 बोर

▪️ 01 अदद तमंचा 12 बोर

▪️ 08 अदद नाल छोटी बडी-12 बोर (अध बनी)

▪️ अवैध श़स्त्र बनाने के उपकरण (दो हथौडी छोटी-बडी, तीन, छेनी लोहा छोटी बडी, एक सिन्डासी लोहा, दो सुम्बी लोहा छेद करने की, 02 पेचकस, एक लकडी काटने की आरी, एक लोहा काटने की आरी, मय चार आरी के ब्लेड , व दस रेगमाल ,तेरह छोटी बडी गरारी, नौ छोटे बडे बोल्ट, दो सौ ग्राम छोटी बडी रिपिट, एक सिकंजा ,तीन लकडी छिलने के जमूरे ,तीन पिलास छोटे बडे ,एक कटर ,एक मोटी बडी सुम्मी ,एक छेद करने की डाई , 6 छोटी बडी डाई मशीन मय ड्रिल मशीन ,छोटे बडे वारसर चूडीनुमा पेंच, एक ग्राइंडर मशीन मय डाई प्लेट व चाबी के ,एक धूंकनी मशीन ,एक वेल्डिंग मशीन ,एक पैकेट वैल्डिंग रॉड आदि)

प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा अवैध शस्त्र निर्माण का कार्य किया जाता है तथा अवैध शस्त्रों को जनपद के विभिन्न स्थानों में मांग के आधार पर सप्लाई कर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता है।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *