Skip to main content

TR NEWS UP-UK

क्रांति सेना महिला मोर्चा में शामिल हुई महिलाएं

मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना महिला मोर्चा की बैठक में  संगठन विस्तार पर जोर दिया गया।

क्रांति सेना महिला मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक लक्ष्मण विहार स्थित जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी के निवास पर आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के परिवार को बढ़ाना और अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़कर महिला मोर्चा को मजबूत बनाना रहा।

बैठक में उपस्थित महिलाओं ने संगठन की नीतियों और समाज सेवा से जुड़े कार्यों पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी ने कहा कि महिला शक्ति समाज की सबसे बड़ी ताकत है और महिलाओं की भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर महिलाओं को जागरूक करने और संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। आज क्रांति सेना महिला मोर्चा के परिवार में बढ़ोतरी हुई प्रेमपुरी से गीता संतोष विनीता सुमित्रा कौशल्या आदि महिलाओं ने सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान महिलाओं ने समाज में एकता, महिला सुरक्षा और सामाजिक उत्थान को लेकर अपने विचार भी साझा किए। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में महिला मोर्चा की कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहीं।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *