Skip to main content

TR NEWS UP-UK

क्रांति सेना को भंग किया

मुजफ्फरनगर । आज क्रांति सेना के संस्थापक सदस्यों की आकस्मिक बैठक राजेश कश्यप के निवास स्थान पर संपन्न हुई। बैठक में सभी सदस्यों ने एक मत से क्रांति सेना को भंग करने का निर्णय लिया । क्रांति सेना संस्थापक सदस्य निवर्तमान प्रदेश महासचिव मनोज सैनी ने कहा कि क्रांति सेना 5 साल के प्रयास के बाद भी आज तक क्रांति सेना का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है क्योंकि छत्तीसगढ़ में क्रांति सेना के नाम से नक्सलियों का एक संगठन कार्य कर रहा है इसलिए क्रांति सेना के कुछ संस्थापक सदस्य संगठन पहले ही छोड़ चुके हैं और बाकी सदस्यों ने आज क्रांति सेना को भंग करने का निर्णय लिया है उन्होंने प्रशासन को अवगत कराते हुए कहा कि क्रांति सेना के संस्थापक सदस्यों द्वारा क्रांति सेना का रजिस्ट्रेशन ना होने के कारण भंग करने का निर्णय लिया गया है यदि कोई भी व्यक्ति भविष्य में क्रांति सेना के नाम से कोई कार्य करता है तो उसकी जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी बैठक में संस्थापक सदस्य निवृत्तमान प्रदेश महासचिव मनोज सैनी, निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ योगेंद्र शर्मा, निवर्तमान जिला महासचिव राजेश कश्यप, क्रांति सेना जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी के अलावा अनेक क्रांति सेना सदस्य उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *