Skip to main content

TR NEWS UP-UK

क्या पशु क्या बिजली के तार, जो मौका लगा सब पार, दो गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना छपार पुलिस द्वारा चोरी के 5 अभियोगों का सफल अनावरण करते हुए 2 चोर अभियुक्तगण को दौराने पुलिस चैकिंग बसेडा मार्ग माण्डला रजवाहा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की 01 भैंस,15 किग्रा विद्युत तार, 4530/- रुपये नगद, चोरी करने के उपकरण तथा 01 महिन्द्रा पिकअप बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना छपार पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

थाना तितावी पुलिस टीम द्वारा बसेडा मार्ग माण्डला रजवाहा पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग की जा रही थी तभी पुलिस टीम को 01 संदिग्ध पिकअप आती हुई दिखाई दी जिसमें भैंस लदी हुई थी। पुलिस टीम द्वारा पिकअप को चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया परन्तु पिकअप सवारों द्वारा पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा भागने का प्रयास करने वाले पिकअप में सवार अभियुक्तगण में से 02 अभिय़ुक्तगण को आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया गया तथा उनके अन्य 05 साथीगण मौके से फरार हो गये। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की गयी 01 भैंस,15 किग्रा0 विद्युत तार, 4530/- रुपये नगद, चोरी करने के उपकरण तथा 01 महिन्द्रा पिकअप बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना छपार पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किया जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* चिन्टू उर्फ चिराग पुत्र दिनेश निवासी बिजौली थाना खरखोदा जनपद मेरठ हाल पता स्वीमिंग पूल वाली गली समर गार्डन थाना लिसाडी गेट मेरठ।
*2.* अकराश पुत्र राशिद निवासी न्यू शानदार कालौनी शमशान वाली, मिलन पैलेस टावर के पास थाना लिसाडी गेट जनपद मेरठ।

*बरामदगी-*
▶️ 4530/- नगद (मु0अ0सं0 335/24 धारा 305ए/317(2) बीएनएस थाना छपार से सम्बन्धित)
▶️ एक रास भैंस (मु0अ0सं0 336/24 धारा 305ए/317(2) बीएनएस थाना छपार से सम्बन्धित)
▶️ 15 कि0ग्रा एल्युमिनियम तार एलटी लाईन
▶️ चोरी करने के उपकरण (एक आरी मय 02 ब्लेड , एक प्लास , एक रस्सा ,एक चैन साईकिल)
▶️महिन्द्रा पिकअप यूपी15 जीटी 7438 (चोरी की घटना में प्रयुक्त)

प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उनका पशु चोरी तथा विद्युत खंबो तथा ट्यूबवैल आदि से विद्युत तार आदि चोरी करने का एक संगठित गिरोह है । हमारे गिरोह में कई सदस्य है जिनके द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है तथा चोरी किये गये सामान को बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता है। हमारे द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर तथा अन्य जनपदों में भी चोरी की घटनाएं की गयी हैं। हमनें थानाक्षेत्र छपार के अन्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर तीन ट्यूबवैल व विद्युत खंबो से तारों की चोरी की थी तथा ग्राम बसेड़ा तथा ग्राम बिजौपुरा में रात्रि के समय भैंस की चोरी की गयी थी। ग्राम बसेड़ा से चोरी की गयी भैंस को हमने बेच दिया था हमारे पास से बरामद 4530/- रुपये उसी भैंस को बेचकर अर्जित किये गये रूपयों में से बचे हुए रूपये हैं। हमारे पास से बरामद भैंस को हमने ग्राम बिजौपुरा से 01 घेर से चोरी किया था । आज हम भैंस को बेचने के लिये ले जा रहे थे कि पुलिस द्वारा हमें पकड लिया गया।

*अनावरण किये गये अभियोगों का विवरण-*
*1.* मु0अ0सं0- 309/24 धारा 136 विद्युत अधिनियम छपार, मुजफ्फरनगर।
*2.* मु0अ0सं0 – 310/24 धारा 136 विद्युत अधिनियम छपार, मुजफ्फरनगर।
*3.* मु0अ0सं0 – 330/24 धारा 136/137 विद्युत अधिनियम छपार, मुजफ्फरनगर।
*4.* मु0अ0सं0 – 335/24 धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस छपार, मुजफ्फरनगर।
*5.* मु0अ0सं0 – 336/24 धारा 305 (ए)/317 बीएनएस छपार, मुजफ्फरनगर।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *