Skip to main content

TR NEWS UP-UK

क्या एनडीए का साथ छोड़ इंडिया गठबंधन के साथ जाएंगे जयंत चौधरी, अखिलेश यादव ने कही यह बड़ी बात

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले रालोद के जयंत चौधरी ने सपा का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था. जयंत चौधरी ने भाजपा के साथ मिलकर दो सीटों पर चुनाव लड़ा और उन्हें जीत भी मिली. अब वह मोदी सरकार में मंत्री हैं और उनकी पार्टी एनडीए में शामिल है.यूपी की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से जयंत चौधरी भाजपा सरकार के कुछ फैसलों को लेकर खुले तौर पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के नेम प्लेट वाले मामले पर उन्होंने कहा था कि यह फैसला ज्यादा समझ कर नहीं लिया गया है. कहां-कहां नेम प्लेट लगाएंगे? अब कुर्ते में भी लिखना शुरू कर दें क्या. कोई भी धर्म या जाती देखकर सेवा नहीं लेता है.जयंत चौधरी के इसी बयान के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या यूपी के राजनीति में बड़ा परिवर्तन हो सकता है. यह सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या जयंत चौधरी एनडीए का हाथ छोड़कर फिर से सपा में शामिल हो सकते हैं?इस पर अखिलेश यादव ने जो कहा उससे यह साफ पता चलता है कि रास्ते अब पूरी तरह से बंद हो चुके हैं. अखिलेश यादव ने कहा था की राजनीति में किसकी मर्जी क्या है मैं क्या जानू, जिसको जहां जाना है वह वहां जाए.

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *