मुजफ्फरनगर। चरथावल कोतवाली के कुटेसरा गांव में कोल्हू में भयंकर आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के चलते लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग में कोल्हू का सारा सामान जलकर राख हो गया, लाखों का नुकसान हुआ।
ग्रामीणों ने हादसे के लिए विद्युत विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Author: Taja Report
Post Views: 7