Skip to main content

TR NEWS UP-UK

कोर्ट से भाकियू के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के गैरजमानती वारंट जारी

कैराना। कोर्ट ने भाकियू के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान समेत 10 आरोपियों के गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। चौधरी महेंद्र सिह टिकैत का निधन 13 साल पहले हो चुका है। अदालत में मृत्यु प्रमाण पत्र जमा नहीं होने के कारण उनके वारंट जारी कर दिए गए।

भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने कांधला क्षेत्र के खंदरावली में धरना प्रदर्शन किया था। जाम लगाने के मामले में टिकैत के अलावा पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह के बेटे निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान भी नामजद किए गए थे। पुलिस ने कैराना के एसीजेएम कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया। अदालत में हाजिर नहीं होने पर टिकैत समेत सभी 10 आरोपियों के गैर जमानती वारंट जारी कर दिए गए हैं। असल में टिकैत का मृत्यु प्रमाण पत्र अभी तक बचाव पक्ष की ओर से अदालत में पेश नहीं किया गया है। इस वजह से उनका नाम मुकदमे से नहीं हटाया जा सका। शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई होगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *