नैनीताल। भवाली से कैंचीं धाम मार्ग पर दो वाहन खाई में गिर गए। बताया जाता है कि एक स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यूके 06 ए यू 5821खड़ी थी। अचानक, भवाली से अल्मोड़ा की तरफ जाती एक सफेद रंग की पिकअप आई और उसको जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों वाहन खाई में जा गिरे। वाहनों को खाई में गिरता देख, राहगीर मदद के लिए दौड़ पड़े। पिकअप में बैठे लोगों को बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया और फिर सी.एच.सी.भवाली भेजा गया।
Author: Taja Report
Views: 17

