नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में जहाँ भीषण गर्मी से आमजनमानस बिलबिला गए है , तापमान 46-47 तक पहुंच गया है , वहीं आज केदारनाथ धाम में जमकर हो रही है बर्फबारी से शिवभक्तों के चेहरे खिल उठे। दिल्ली एनसीआर में भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते मौसम बदलने की संभावना है। देहरादून सहित मसूरी में झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दीमौसम विज्ञान केंद्र उत्तराखंड ने राज्य में आज 19 जून को देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल व चंपावत समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाओं की संभावना जताई थी। हरिद्वार में बादल छाने के साथ तेज हवाएं चलीं।
Author: Taja Report
Views: 11

