https://www.facebook.com/share/r/rmrLw4F5uKDTk1Ls/?mibextid=Ls6BEq
देहरादून। केदारनाथ से खराब हेलीकॉप्टर को दूसरे हेलीकॉप्टर से टो करके लाते समय खराब हेलीकॉप्टर टूटकर नीचे जा गिरा। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी है।
सूत्रों के अनुसार आज 31 अगस्त 2024 को पुलिस चौकी लिनचोली के माध्यम से एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक प्राइवेट कंपनी का खराब हेलीकॉप्टर, जिसे दूसरे हेलीकॉप्टर एम आई 17 द्वारा टो कर केदारनाथ हेलीपैड से गोचर हेलीपैड के लिए ले जाया जा रहा था। थारू कैंप के पास लिनचोली में नदी में गिर गया। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और राहत कार्य जारी है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। उसका मलबा मिल गया।
Author: Taja Report
Post Views: 18

