लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में धर्मांतरण और महिला डॉक्टरों के यौन शोषण की जांच में एसटीएफ ने इस्लामिक मेडिकोज समूह से जुड़े एक डॉक्टर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। दावा है कि डॉ. सैम अनीस ने 19 हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म करने की बात खुद स्वीकारी थी। यह कबूलनामा उसने पीड़िताओं के सामने किया था। मामले की गोपनीय जांच जारी है और दोषियों पर जल्द ही शिकंजा कस सकता है।
एसटीएफ की जांच रिपोर्ट के मुताबिक, सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएनएमसी), आगरा में इस्लामिक मेडिकल छात्रों का एक समूह था । इस्लामिक मेडिकोज नाम से एक किताब भी प्रकाशित की गई थी, जिसमें 2012 से 2016 बैच तक के मुस्लिम मेडिकल छात्रों का विवरण था। इसमें रमीज, रिजवान आदि शामिल थे।
Author: Taja Report
Views: 10

