नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी। जांच एजेंसी ने 14 दिनों के लिए केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की थी। न्यायिक हिरासत समाप्त होने पर ईडी ने केजरीवाल को तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राउज एवेन्यू की विशेष अदालत के समक्ष पेश किया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने केजरीवाल की हिरासत 23 अप्रैल तक बढा दी। आज पंजाब के मुख्यमंत्री ने भी तिहाड़ जेल में केजरीवाल से मुलाकात की।
Author: Taja Report
Views: 21

