मुजफ्फरनगर । कल हाईकोर्ट से झटका लगने के बाद आज राउज एवेन्यू कोर्ट की जज कावेरी बावेजा ने केजरीवाल की उस याचिका को भी आज ख़ारिज कर दिया, जिसमे मांग की गयी थी की जेल में उनके वकीलों को हफ्ते में 5 दिन मुलाकात करने की इजाजत दी जाये। कोर्ट ने हफ्ते में केवल 2 बार ही वकीलों से मिलने का आदेश दिया है। उधर कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया की आज हम हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने सुप्रीमकोर्ट में याचिका दायर करेंगे। वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान को केजरीवाल से जेल में मुलाकात करने की अनुमति नहीं दी।
Author: Taja Report
Views: 22

